सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मसाला बाकरवडी बनाने का आसान तरीका| Masala Khasta Bhakarwadi | स्वाद भरा खाना

मसाला बाकरवडी बनाने का आसान तरीका|खस्ता बाकरवडी..

मसाला बाकरवडी,खस्ता बाकरवडी


Hello friends... आज मैं आपके लिए बहुत ही स्वादिष्ट, खट्टी-मीठी और एकदम खस्ता रेसिपी लेकर आई हूँ, जिसका नाम है, "बाकरवड़ी"। यह एक अस्सल पारंपरिक महाराष्ट्रियन रेसिपी है। ये बडीही चटपटी, और मसालेदार मराठी स्नैक है। इसे तलकर भी बनाया जाता है और इसे बेक भी किया जा सकता है। सभी को बोहोत ही पसंद आनेवाली ये स्नैक की रेसिपी है।

वैसे तो "बाकरवड़ी" दो प्रकार से बनती है, एक मसाले के साथ और दूसरी आलू के साथ। दोनो भी बढ़िया बनती है मगर आलू की बाकरवड़ी ज्यादा दिन टिक नही पाती। "बाकरवड़ी" को टी टाइम स्नैक के रूप में खा सकते है। वैसे तो इसे पार्टी में स्टार्टर के रूप में विशेष पसंद किया जाता है। तो दोस्तों आइए इस खास और एकदम खस्ता "बाकरवड़ी" रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं, जो कि हम मसाला भरकर बनानेवाले है...

आवश्यक सामग्री :

• मैदा 1 कप
• बेसन 1 कप
• अजवाइन 1/2 टीस्पून
• हल्दी 1/2 टीस्पून
• तेल मोयन के लिए 1/2 कप
• नमक 1/2 टीस्पून
• रिफाइन्ड तेल तलने के लिए

मसाला बनाने की सामग्री :

• कसा नारियल भुना हुआ 2 टीस्पून
• तिल भुने हुए 2 टीस्पून
• खसखस भुनी हुई 1 टीस्पून
• गरम मसाला 1/2 टीस्पून
• लाल मिर्च पाउडर 1/2 टीस्पून
• धनिया पाउडर 1/2 टीस्पून
• जीरा पाउडर 1/2 टीस्पून
• चीनी 2 टीस्पून
• नमक 1 टीस्पून
• इमली की गाढ़ा पेस्ट 2 टीस्पून

बाकरवड़ी बनाने की विधि :

1. बाकरवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और बेसन को एक बरतन में अच्छी तरह से छान कर लीजिए।

2. अब इसमें अजवाइन, हल्दी और नमक मिलाते हुए मिक्स कर लें।

3. मोयन के लिए जो हमने तेल लिया था, उसे थोड़ा गर्म करके आटे के मिक्सचर में मिलाए।

4. अब थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए आटे को अच्छी तरह से गुंथ लीजिए। ध्यान रहे कि आटा  हमेशा ही सख्त गुंथ ले।

5. गुंथे हुए आटे को सेट होने के लिए आधे घंटे तक ढ़ककर रख दीजिए।

6. कसा हुआ नारियल, तिल और खसखस को एक पैन में लीजिए और थोड़ासा भून लें ताकि उसमें जो नमी है वो निकल जाए।

7. सभी भुनी सामग्री और बाकी मसाले, चीनी को मिक्सर जार में डालकर अच्छेसे पीस लें और एक बाउल में निकाल  लीजिए।

8. मसाले के तैयार मिश्रण में थोड़ा सा तेल मिला लें ताकि उसमें थोड़ी बाइंडिंग आजाए।

9. अब सेट हुए आटे को थोड़ा सा तेल लगाकर , चिकना होने तक मसल लें। और एकदम मुलायम बना लीजिए।

10. आटे को बराबर हिस्सों में बांटकर उसकी 8-9 लोइयां बना लें। उसमें से एक लोई को लेकर चपाती की तरह बेल लें।

11. तैयार चपाती के ऊपर सबसे पहले इमली का बनाया पेस्ट अच्छी तरह से फैला ले और उसके ऊपर तैयार मसाला भी  किनारो तक फैला लीजिए।

12. अब चपाती के एक साइड से उसका रोल बनाते जाए और पानी की सहायता से रोल के किनारों को अच्छे से चिपका लीजिए।

13. तैयार लंबे रोल को एक चाकू की सहायता से 1 इंच टुकड़ो में काट लें।

14. काटे हुए पीसो को दोनों तरफ से हल्का दबा लीजिए ताकि उसमें भरा हुआ मसाला बाहर ना निकल पाए।

15. सभी आटे की इसी तरह से बाकरवड़ी बना लीजिए। और गैस पर एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें।

16. पहले गैस को धीमी आंच पर ही रखें। अब उसमें कटी हुई बाकरवड़ी ड़ालकर अलट पलटते हुए सुनहरा होने तक तल लीजिए।

17. इसी तरह से सारी बाकरवड़ी तल लें और निकाल कर ठंड होते ही सर्व करें। आपकी एकदम खस्ता और चटपटी बाकरवड़ी खाने के लिए तैयार..


देखा न दोस्तों, मसाला बाकरवड़ी बनाना अब कितना आसान हुआ। हलवाई जैसी बहुतही टेस्टी और एकदम कुरकुरी बाकरवड़ी अब आप घर पर ही कुछ मिनटों में बना सकते है। और इसे ठंडा होते ही एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर कई दिनों तक खा सकते हैं। बस इतना जरूर ध्यान रखे कि बाकरवाड़ी को हमेशा धीमी आंच पर ही फ्राई करें ताकि आपकी बाकरवड़ी एकदम हल्की और खस्ता बने। इस रेसिपी को जरूर ट्राय करना दोस्तों और मुझे कमैंट्स करके भी जरूर बताना। साथ ही इस रेसिपी को अपने फ्रेंड्स में शेयर करना मत भूलना। तो चलो अब मिलेंगे एक नई रेसिपी के साथ, bye...

Masala Bhakarwadi Recipe

                                    - Sonali Patil.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pav Bhaji Special Recipes | पाव भाजी रेसिपी | स्वाद भरा खाना

पाव भाजी | Pav Bhaji Recipe | pav bhaji kaise banate hai. भारतीय खान पान बड़ा ही स्वादिष्ट होता है, इसीलिए तो कई सारे व्यंजन लोगों को पसंद है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी, भारतीय खान पान को पसंद किया जा रहा है। भारतीय लागों का नाश्ते के बिना तो मानो जैसे दिन ही अधुरा है। वैसे तो नाश्ते में बहुत सारी डिशेस बनाई जाती है, मगर कुछ डिशेस बहुतही स्पेशल है, जैसे कि पाव भाजी..। तो  पावभाजी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आगया ना ? मुँह में पानी तो जरूर आएगा क्योंकि, पावभाजी इतनी स्वादिष्ट जो होती है। छोटो से बड़ो तक सबकी पसंदीदा होती है पावभाजी। यह एक स्ट्रीटफूड भी है, और ज्यादातर लोग इसे पार्टी में भी खासतौर पर बनाते है। यह एक मिश्र सब्जी का प्रकार है, जो लादी पाव के साथ परोसी जाती हैं। इसका स्वाद और सुगंध भी अलग होता है, तभी तो यह एक लोकप्रिय व्यंजन है। अब बाज़ार जैसी पावभाजी बड़ेही आसानीसे घरपर भी बनाई जा सकती हैं। इसिलए आज मैं आप सभी के साथ स्पेशल " पावभाजी " की रेसिपी शेयर करनेवाली हूँ। ताकि आप इसे एकदम कम समय में और बड़ेही असानी से घर पर ही बनाकर अपने बच्चों...

How To Make Khaman Dhokla | खमण ढोकला कैसे बनाये | Swad Bhara Khana

How To Make Khaman Dhokla in Hindi | Khaman Dhokla Recipe | Swad Bhara Khana खमण ढ़ोकला रेसिपी  : नमस्ते दोस्तों.. आज मै आप सबके साथ खमण ढ़ोकले की रेसिपी शेयर करने वाली हु। खमण ढ़ोकले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आजाता है। यह एक पारंपरिक गुजराती डिश है। यह ढोकला खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इस खमण ढ़ोकले की रेसिपी को आप घरपर बहुत ही आसानी से और सिर्फ 20 मिनिट में बना सकते है। यह ढोकला रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। तो  चलिए देखते है, की इसे बनाने के लिए हमे किन किन चीजों की आवश्यकता होगी... आवश्यक सामग्री : बेसन 1 कप सूजी ( रवा ) 2 टेबलस्पून ईनो पावडर 1 टीस्पून निम्बू का रस 1 1/2 टीस्पून नमक 1 टीस्पून चीनी 1 टीस्पून दही 1/4 कप पानी 3/4 कप तेल 1 टीस्पून तड़के के लिए : हरी मिर्च 4 बारीक कटी हुई करी पत्ते 10-12 राई 1 टीस्पून जीरा 1 टीस्पून हींग 1 चुटकी भर चीनी 1 टीस्पून तेल 2 टीस्पून पानी 1/3 कप ...

मद्दूर वड़ा रेसिपी | Maddur Vada Recipe | How to make Maddur Vada in Hindi | Swad Bhara Khana

मद्दूर वड़ा रेसिपी | Maddur Vada Recipe | How to make Maddur Vada in Hindi | Veg recipe of India |Swad Bhara Khana माद्दूर वड़ा रेसिपी | Maddur Vada Recipe नाश्ते में आप सभी ने अलग अलग प्रकार के वड़े तो जरूर खाए होंगे लेकिन, क्या आपने कभी मद्दूर वड़ा खाया है? नही ना दोस्तों.. तो चलिए आज मैं आपके साथ बहुतही स्वादिष्ट और एकदम क्रिस्पी "मद्दूर वड़ा" की रेसिपी शेयर करनेवाली हु। यह एक नाश्ते और स्नैक का प्रकार है। मुख्यतः यह बड़ा कर्नाटक की ख़ासियत है। इसे पहली बार कर्नाटक के मदुर नामक गाँव में बनाया गया था, तभी से इन वड़ो का नाम मदुर वड़ा हो गया है। यह खाने में बहुतही कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं। और इसे नारियल की चटनी या टमाटर के सौस के परोसा जाता है। तो चलिए दोस्तों, हम भी क्रिस्पी मद्दूर वड़ा बनाना शुरू करते हैं... आवश्यक सामग्री : • मैदा 1 कप • सूजी ( रवा ) 1/2 कप • चावल का आटा 1/2 कप • प्याज बारीक कटा हुआ 1 • हरी मिर्च बारीक कटी हुई 2-3 • अदरक पेस्ट 1/2 टीस्पून • हरा धनिया बारीक कटा हुआ • कढ़ीपत्ता बारीक कटा हुआ • हींग चुटकी भर • घी 2 टीस्पून • नमक स्वादानुसार • तेल तलने के...