सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Dahi Bhalla Recipe in Hindi | दही भल्ला (दही बड़ा ) | Swad Bhara Khana

Dahi Bhalla Recipe in Hindi | दही भल्ला (दही बड़ा ) | Swad Bhara Khana


Dahi bhalla


भारतीय लोग खाने बड़ेही शौकीन होते हैं, ख़ासतौर से स्ट्रीटफूड के। आज की ये पोस्ट ऐसेही  फेमस स्ट्रीटफूड की है और इसका नाम है, दहिभल्ला..। इसे दहीबड़ा भी कहा जाता है। वैसे तो यह एक उत्तर भारतीय डिश है, लेकिन इसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है। दहिभल्ला खाने में बडा ही स्वादिष्ट और चटपटा होता है। इसे मीठी चटनी और हरी चटनी के साथ परोसा जाता है। इसे बनाने में भी बहुत ही कम समय लगता है,तो आइए हम भी इसे बनाते है..

आवश्यक सामग्री :

  • उड़द दाल धुली और 6 घण्टे भिगोई हुई 1 कप
  • हरी मिर्च 2
  • अदरक 1 इंच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल तलने के लिए
  • गुनगुना पानी 4 कप
  • दही 4 से 5 कप
  • चीनी 2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर 1 टेबलस्पून
  • भुना हुआ जीरा 2 टेबलस्पून
  • बारीक कटा हुआ धनिया 1/4 कप
  • मीठी चटनी 1/4 कप ( खजूर, इमली चटनी )
  • हरी चटनी 2 टेबलस्पून
  • चाट मसाला 1 टेबलस्पून

बनाने की विधि :

1. भिगोई हुई उड़द दाल को पानी में से छान लें। अब दाल को थोड़े थोड़े पानी के साथ मिक्सी में से बारीक पीस लें।

2. दाल का घोल एकदम गाढ़ा होने चाहिए। अच्छी तरह से दाल पीसने के बाद उस दाल के घोल को एक बड़े से बर्तन में निकाल लें और 2-3 मिनिट तक फेंट लें।

3. अदरक और हरी मिर्च को पीसकर उसकी पेस्ट बनाएं और दाल के घोल में डाल दें। साथ ही नमक डालकर अच्छी तरह से और एक बार फेंट लें।

4. जरूरत पड़े तो थोड़ा पानी डालकर दाल के बैटर की कंसिस्टेंसी ठीक करले।अब एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालके गैस पे गरम करने रख दें। और एक बर्तन में गुनगुना पानी लेके साइड में रख दें।

5. जब तेल अच्छे से गरम हो जाय तब दाल के बैटर को एक गीले चम्मच से उठा के तेल में छोड़ दे। यह आप गीली उंगलियों से भी बना सकते है। अब इसे सुनहरा रंग होने तक तलने दे। गैस की आंच को मध्यम रखे ताकि बड़ा अंदर से भी पूरी तरह से पके।

6. इसी प्रकार एक बार में 4-5 बड़े तल लीजिए। इसके बाद बड़ो को गरम तेल में से निकालकर गुनगुने पानी में 2-3 मिनिट तक छोड़ दें। ताकि, बड़े नरम हो जाय और उसमेंसे तेल भी निकल जाय।

7. 2-3 मिनिट बाद एक एक बड़े को दोनों हाथों के बीच मे लेकर दबाय। इससे बड़ा हलका हो जायेगा और पानी भी निकलकर बड़ा सॉफ्ट हो जायगा।

8. एक दूसरे कटोरे में दही लीजिए। दही को अच्छी तरह से फेंट लें और उसमें चीनी, स्वादानुसार नमक मिला दें। ध्यान रखें दही थोड़ा ठंडा होना चाहिए। 

9. तैयार बड़ो को एक थाली में लीजिए। उसके ऊपर दही, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, मीठी चटनी, हरी चटनी, बारीक कटा हुआ धनिया डाले और परोसे खट्टे-मीठे दही भल्ले...
अगर अपको ये ब्लॉग पसंद आये तो अपने दोस्तो को शेेेअर करना ना भूले।
                                                    - सोनाली पाटील

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pav Bhaji Special Recipes | पाव भाजी रेसिपी | स्वाद भरा खाना

पाव भाजी | Pav Bhaji Recipe | pav bhaji kaise banate hai. भारतीय खान पान बड़ा ही स्वादिष्ट होता है, इसीलिए तो कई सारे व्यंजन लोगों को पसंद है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी, भारतीय खान पान को पसंद किया जा रहा है। भारतीय लागों का नाश्ते के बिना तो मानो जैसे दिन ही अधुरा है। वैसे तो नाश्ते में बहुत सारी डिशेस बनाई जाती है, मगर कुछ डिशेस बहुतही स्पेशल है, जैसे कि पाव भाजी..। तो  पावभाजी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आगया ना ? मुँह में पानी तो जरूर आएगा क्योंकि, पावभाजी इतनी स्वादिष्ट जो होती है। छोटो से बड़ो तक सबकी पसंदीदा होती है पावभाजी। यह एक स्ट्रीटफूड भी है, और ज्यादातर लोग इसे पार्टी में भी खासतौर पर बनाते है। यह एक मिश्र सब्जी का प्रकार है, जो लादी पाव के साथ परोसी जाती हैं। इसका स्वाद और सुगंध भी अलग होता है, तभी तो यह एक लोकप्रिय व्यंजन है। अब बाज़ार जैसी पावभाजी बड़ेही आसानीसे घरपर भी बनाई जा सकती हैं। इसिलए आज मैं आप सभी के साथ स्पेशल " पावभाजी " की रेसिपी शेयर करनेवाली हूँ। ताकि आप इसे एकदम कम समय में और बड़ेही असानी से घर पर ही बनाकर अपने बच्चों...

How To Make Khaman Dhokla | खमण ढोकला कैसे बनाये | Swad Bhara Khana

How To Make Khaman Dhokla in Hindi | Khaman Dhokla Recipe | Swad Bhara Khana खमण ढ़ोकला रेसिपी  : नमस्ते दोस्तों.. आज मै आप सबके साथ खमण ढ़ोकले की रेसिपी शेयर करने वाली हु। खमण ढ़ोकले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आजाता है। यह एक पारंपरिक गुजराती डिश है। यह ढोकला खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इस खमण ढ़ोकले की रेसिपी को आप घरपर बहुत ही आसानी से और सिर्फ 20 मिनिट में बना सकते है। यह ढोकला रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। तो  चलिए देखते है, की इसे बनाने के लिए हमे किन किन चीजों की आवश्यकता होगी... आवश्यक सामग्री : बेसन 1 कप सूजी ( रवा ) 2 टेबलस्पून ईनो पावडर 1 टीस्पून निम्बू का रस 1 1/2 टीस्पून नमक 1 टीस्पून चीनी 1 टीस्पून दही 1/4 कप पानी 3/4 कप तेल 1 टीस्पून तड़के के लिए : हरी मिर्च 4 बारीक कटी हुई करी पत्ते 10-12 राई 1 टीस्पून जीरा 1 टीस्पून हींग 1 चुटकी भर चीनी 1 टीस्पून तेल 2 टीस्पून पानी 1/3 कप ...

मद्दूर वड़ा रेसिपी | Maddur Vada Recipe | How to make Maddur Vada in Hindi | Swad Bhara Khana

मद्दूर वड़ा रेसिपी | Maddur Vada Recipe | How to make Maddur Vada in Hindi | Veg recipe of India |Swad Bhara Khana माद्दूर वड़ा रेसिपी | Maddur Vada Recipe नाश्ते में आप सभी ने अलग अलग प्रकार के वड़े तो जरूर खाए होंगे लेकिन, क्या आपने कभी मद्दूर वड़ा खाया है? नही ना दोस्तों.. तो चलिए आज मैं आपके साथ बहुतही स्वादिष्ट और एकदम क्रिस्पी "मद्दूर वड़ा" की रेसिपी शेयर करनेवाली हु। यह एक नाश्ते और स्नैक का प्रकार है। मुख्यतः यह बड़ा कर्नाटक की ख़ासियत है। इसे पहली बार कर्नाटक के मदुर नामक गाँव में बनाया गया था, तभी से इन वड़ो का नाम मदुर वड़ा हो गया है। यह खाने में बहुतही कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं। और इसे नारियल की चटनी या टमाटर के सौस के परोसा जाता है। तो चलिए दोस्तों, हम भी क्रिस्पी मद्दूर वड़ा बनाना शुरू करते हैं... आवश्यक सामग्री : • मैदा 1 कप • सूजी ( रवा ) 1/2 कप • चावल का आटा 1/2 कप • प्याज बारीक कटा हुआ 1 • हरी मिर्च बारीक कटी हुई 2-3 • अदरक पेस्ट 1/2 टीस्पून • हरा धनिया बारीक कटा हुआ • कढ़ीपत्ता बारीक कटा हुआ • हींग चुटकी भर • घी 2 टीस्पून • नमक स्वादानुसार • तेल तलने के...