सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कटोरी चाट रेसिपी | Katori Chhat Recipe | Swad Bhara Khana

कटोरी चाट रेसिपी स्टेप बाय स्टेप बनाने का आसान तरिका




 Hi friends... कैसे हो आप? आज की मेरी यह रेसिपी स्पेशल बच्चों के लिए हैं, जिसे बच्चे बहोत पसंद करेंगे। वैसे तो सभी को पसंद आएगी क्योंकि यह एक चाट रेसिपी है। इस खास रेसिपी नाम है,"कटोरी चाट रेसिपी".. जो बडीही चटपटी और स्वादिष्ट रेसिपी है। आप इसे पार्टी में स्टार्टर की तरह भी सर्व कर सकते हैं। यह बनाने में बहोतही सरल और झटपट बननेवाली रेसिपी है।

मुझे भी ये चाट रेसिपी बहुत ही पसंद है  क्योंकि, इसमें हम कटोरी पहले से ही बनाकर एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख सकते है, ताकि जब भी खाने का मन करे तो इसे आप आसानी से तुरंत बनाके खा सकते हैं। आप इस कटोरी चाट रेसिपी को बेक करके भी बना सकते है। साथ ही आप इस रेसिपी में ब्रेड का इस्तेमाल करके भी कटोरी बना सकते है। बच्चे ब्रेड के साथ भी जरूर पसंद करेंगे। कटोरी चाट की ड्रेसिंग बहोतही आसान है, और इसे आप अपने पसंद के हिसाब से बना सकते है। इस " कटोरी चाट " को आप "टोकरी चाट" और "बास्केट चाट" भी कह सकते हैं। वैसे तो बास्केट चाट रेसिपी में बास्केट जो है वो कद्दु कस किए हुए आलू से बनती है और वो भी बहोतही लाजवाब बनके तैयार होती है। लेकिन आज हम इसमें कटोरिया बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल करनेवाले है। तो चलिए दोस्तों, इस चटपटी " कटोरी चाट " को बनाना शुरू करते हैं...


आवश्यक सामग्री :

कटोरी बनाने के लिए :

• मैदा 2 कप
• नमक 1/2 टीस्पून
• गर्म तेल मोयन के लिए 2 टेबलस्पून
• तलने के लिए तेल

कटोरी चाट बनाने के लिए :

• छोले उबले हुए 1 कप
• अंकुरित मूँग 1 कप
• उबला हुआ और चोकोर टुकडों में कटा हुआ आलू 1
• अनार के दाने 1 कप
• दही 1 कप
• इमली की चटनी 1/2 कप
• जीरा पाउडर 1 टीस्पून
• लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून
• चाट मसाला 2 टीस्पून
• बारीक कटा प्याज 1
• बारीक कटा टमाटर 1
• बारीक कटा धनिया 1 कप
• बारीक सेव 1/2 कप
• बारीक कटी हरी मिर्च 1 टीस्पून
• नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि :

1. एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक लीजिए।

2. उसमें मोयन का गर्म तेल डालिए और अच्छी तरह से मिला लें।

3. अब पानी की सहायता से आटा गुंथ लीजिए। एकदम नरम और मुलायम आटा बना लीजिए।

4. आटे को थोड़ासा रेस्ट दे और सभी आटे की एक जैसी लोइयां बना लीजिए।

5. अब एक लोई लेकर हल्का सा मोटा बेल लें।

6. बेले हुए पूरी को एक काटे की चम्मच की मदद से चुभाकर छोटे छोटे सुराख़ बना लीजिए। ताकि तलते वक़्त पूरी फुले नहीं।

7. तैयार पूरी को एक स्टील की कटोरी से बाहर से चिपका ले। और अंदर की तरफ जो पूरी का एक्स्ट्रा हिस्सा है उसे निकाल लें।

8. अब एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दें। तेल गरम होते ही कटोरी को तलने के लिए उसमें छोड़ दें।

9. धीरे धीरे आटे से स्टील की कटोरी अलग होने लगेगी। तभी स्टील की कटोरी को बाहर निकाल लें और आटे की कटोरी को सुनहरा होने तक तल लीजिए।

10. इसी प्रकार से सारी कटोरिया अच्छी तरह से तल लें और ठंडा होने दे।

11. अब एक बाउल में चाट तैयार करले। उसके लिए छोले, मूँग, आलू, प्याज, टमाटर, धनियां, दही, इमली की चटनी, हरी मिर्च और सारे मसाले जैसे कि लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, चाट मसाला साथ ही अनार के दाने और बारीक सेव अच्छे से सभी एक साथ मिला लें।

12. एक प्लेट में तैयार कटोरी को रख दें और उसमें तैयार किया वाला चाट डाल दें। उपरसे थोड़ा काटा हुआ हरा धनिया डालकर गार्निश करे।

13. अब एकदम चटपटी, कुरकुरी और स्वादिष्ट " कटोरी चाट " खाने के लिए तैयार है। इसे अब सर्व करें।

क्यों फ़्रेंड्स, पसंद आयी न ये चाट रेसिपी? बहोतही आसानी से बन गई और वो भी रोड साइड पर मिलती हैं ना, एकदम वैसी। मुझे आशा है कि, आपको, बच्चों को और आपके मेहमानों को भी बहुतही पसंद आएगी ये ," कटोरी चाट " रेसिपी।
तो दोस्तों, आप इसे जरूर बनाके और खाकर देखना। साथ ही मुझे कमैंट्स करके भी जरूर बताना के आपको ये मेरी रेसिपी कैसी लगी। अपने फ्रेंड्स में भी इसे शेयर करना ना भूलना। तब तक के लिए नमस्ते...


Katori Chaat Recipe
                              
                                         - Sonali Patil.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

How To Make Khaman Dhokla | खमण ढोकला कैसे बनाये | Swad Bhara Khana

How To Make Khaman Dhokla in Hindi | Khaman Dhokla Recipe | Swad Bhara Khana खमण ढ़ोकला रेसिपी  : नमस्ते दोस्तों.. आज मै आप सबके साथ खमण ढ़ोकले की रेसिपी शेयर करने वाली हु। खमण ढ़ोकले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आजाता है। यह एक पारंपरिक गुजराती डिश है। यह ढोकला खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इस खमण ढ़ोकले की रेसिपी को आप घरपर बहुत ही आसानी से और सिर्फ 20 मिनिट में बना सकते है। यह ढोकला रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। तो  चलिए देखते है, की इसे बनाने के लिए हमे किन किन चीजों की आवश्यकता होगी... आवश्यक सामग्री : बेसन 1 कप सूजी ( रवा ) 2 टेबलस्पून ईनो पावडर 1 टीस्पून निम्बू का रस 1 1/2 टीस्पून नमक 1 टीस्पून चीनी 1 टीस्पून दही 1/4 कप पानी 3/4 कप तेल 1 टीस्पून तड़के के लिए : हरी मिर्च 4 बारीक कटी हुई करी पत्ते 10-12 राई 1 टीस्पून जीरा 1 टीस्पून हींग 1 चुटकी भर चीनी 1 टीस्पून तेल 2 टीस्पून पानी 1/3 कप ...

Pav Bhaji Special Recipes | पाव भाजी रेसिपी | स्वाद भरा खाना

पाव भाजी | Pav Bhaji Recipe | pav bhaji kaise banate hai. भारतीय खान पान बड़ा ही स्वादिष्ट होता है, इसीलिए तो कई सारे व्यंजन लोगों को पसंद है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी, भारतीय खान पान को पसंद किया जा रहा है। भारतीय लागों का नाश्ते के बिना तो मानो जैसे दिन ही अधुरा है। वैसे तो नाश्ते में बहुत सारी डिशेस बनाई जाती है, मगर कुछ डिशेस बहुतही स्पेशल है, जैसे कि पाव भाजी..। तो  पावभाजी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आगया ना ? मुँह में पानी तो जरूर आएगा क्योंकि, पावभाजी इतनी स्वादिष्ट जो होती है। छोटो से बड़ो तक सबकी पसंदीदा होती है पावभाजी। यह एक स्ट्रीटफूड भी है, और ज्यादातर लोग इसे पार्टी में भी खासतौर पर बनाते है। यह एक मिश्र सब्जी का प्रकार है, जो लादी पाव के साथ परोसी जाती हैं। इसका स्वाद और सुगंध भी अलग होता है, तभी तो यह एक लोकप्रिय व्यंजन है। अब बाज़ार जैसी पावभाजी बड़ेही आसानीसे घरपर भी बनाई जा सकती हैं। इसिलए आज मैं आप सभी के साथ स्पेशल " पावभाजी " की रेसिपी शेयर करनेवाली हूँ। ताकि आप इसे एकदम कम समय में और बड़ेही असानी से घर पर ही बनाकर अपने बच्चों...

मसाला बाकरवडी बनाने का आसान तरीका| Masala Khasta Bhakarwadi | स्वाद भरा खाना

मसाला बाकरवडी बनाने का आसान तरीका|खस्ता बाकरवडी.. Hello friends... आज मैं आपके लिए बहुत ही स्वादिष्ट, खट्टी-मीठी और एकदम खस्ता रेसिपी लेकर आई हूँ, जिसका नाम है, "बाकरवड़ी"। यह एक अस्सल पारंपरिक महाराष्ट्रियन रेसिपी है। ये बडीही चटपटी, और मसालेदार मराठी स्नैक है। इसे तलकर भी बनाया जाता है और इसे बेक भी किया जा सकता है। सभी को बोहोत ही पसंद आनेवाली ये स्नैक की रेसिपी है। वैसे तो "बाकरवड़ी" दो प्रकार से बनती है, एक मसाले के साथ और दूसरी आलू के साथ। दोनो भी बढ़िया बनती है मगर आलू की बाकरवड़ी ज्यादा दिन टिक नही पाती। "बाकरवड़ी" को टी टाइम स्नैक के रूप में खा सकते है। वैसे तो इसे पार्टी में स्टार्टर के रूप में विशेष पसंद किया जाता है। तो दोस्तों आइए इस खास और एकदम खस्ता "बाकरवड़ी" रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं, जो कि हम मसाला भरकर बनानेवाले है... आवश्यक सामग्री : • मैदा 1 कप • बेसन 1 कप • अजवाइन 1/2 टीस्पून • हल्दी 1/2 टीस्पून • तेल मोयन के लिए 1/2 कप • नमक 1/2 टीस्पून • रिफाइन्ड तेल तलने के लिए मसाला बनाने की सामग्री : • कसा नारियल भुना हुआ 2 टीस्पून • तिल ...