सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शाही पनीर रेसिपी | Shahi Paneer Recipe| Swad Bhara Khana

शाही पनीर

शाही पनीर रेसिपी | Shahi Paneer Recipe| Swad Bhara Khana


आज मै आपके साथ स्पेशल और एकदम स्वादिष्ट  "शाही पनीर" की रेसिपी शेयर करने जा रही हूं। शाही पनीर बहुतही लज़ीज और आसान तरीके से बनाया जाता है। यह एक उत्तर भारतीय व्यंजन है और इसे मुगलों के जमाने से बनाते आ रहे है। वैसे तो पनीर की विभिन्न प्रकार की रेसिपीज़ है, मगर शाही पनीर के बिना हर पार्टी, त्योहार अधूरे है। इस रेसिपी को दोपहर या रात के समय खाने में बनाया जा सकता हैं।



    शाही पनीर का नाम सुनते ही, जैसे भूक लगने लगती है। छोटो से लेकर बड़ो तक इसको काफी हद तक पसंद किया जाता है। शाही पनीर यह एक सब्जी का प्रकार है। ज्यादातर इस रेसिपी को किसी खास मौके पर ही बनाया जाता है। शाही पनीर को आसानीसे घरपर कैसे बनाया जाता है, इसका सटीक तरीका मै आपको बतानेवाली हु। तो चलिए, आज हम बनाते है सबका पसंदीदा "शाही पनीर"..



आवश्यक सामग्री :


  • पनीर 250 ग्राम छोटे टुकड़े करके तला हुआ 
  • मीडियम साइज टमाटर 1 पिसा हुआ
  • मीडियम साइज प्याज 2 भूनकर पिसे हुए
  • काजू 5-6 हल्का भूनकर पिसा हुआ पावडर
  • धनिया पाउडर 1टीस्पून
  • लौंग 1-2
  • तेजपत्ता 1/2 टुकड़ा
  • दालचीनी 1 छोटा टुकड़ा
  • हरी इलायची 2
  • अदरक-लहसुन पेस्ट 1 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून
  • हल्दी 1 टीस्पून
  • नमक स्वादानुसार
  • गर्म पानी 1/3 कप
  • ताजी मलाइ 2 टेबलस्पून
  • गरम मसाला 1/4 टीस्पून
  • कसूरी मेथी 1/2 टीस्पून
  • तेल 3 टेबलस्पून

बनाने की विधि :

1. एक कढ़ाई में तेल डालिए और गैस पर मध्यम आंच पर गरम होने के लिए रख दे।

2. जब तेल अच्छे से गरम होजाए तब उसमें खड़ा मसाला मतलब लौंग, तेजपत्ता, दालचीनी और हरी इलाइची डालिए।


3. जब खड़ा मसाला भुनके फुंटने लगे तब उसमे पिसा हुआ प्याज़ दाल दीजिए।


4. प्याज़ को एक बड़े चम्मच की मदद से चलाते रहे। हलका भूरा रंग का होनेतक लगभग 3-4 मिनिट के लिए भून लीजिए।


5. अब अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, काजू का पावडर डालकर 1 मिनिट तक अच्छे से भून लें।


6. सारे मसलों को चलाते रहे ताकी मसाले कढ़ाई में नीचे ना लग जाए।


7. मसाले भूनने के बाद अब इसमें पिसा हुआ टमाटर और स्वादानुसार नमक भी ऐड कर दीजिए।


8. चम्मच से चलाते हुए लगभग 2 मिनिट के लिए सारी चीज़ो को अच्छे से पकाइये।


9. अब इसमें गरम पानी भी डाल लीजिए। मिश्रण को अच्छेसे मिलाकर तबतक उबालिए जबतक तेल छूटने न लगे।


10. अब कढ़ाई को गैस से नीचे उतारकर 5 मिनीट के लिए ठंडा होने दे और उसमेंसे खड़ा मसाला ( लौंग, तेजपत्ता, दालचीनी, इलाइची ) निकालकर मिक्सी में पीस लें।


11. पिसा हुआ खड़े मसाले का पावडर कढ़ाई में डालकर, कढ़ाई को फिरसे गैस पर रख दीजिए।


12. अब इसमें गरम मसाला पावडर, ताजी मलाई भी ऐड कर दे। और फिरसे 2 मिनिट के लिए पकने दें।


13. शाही पनीर की ग्रेवी अब तैयार है। इसमे तले हुए पनीर के टुकड़े डाल दें और अच्छे से मिला लीजिए जिससे ग्रेवी उनपर लग जाए।


14. 3-4 मिनिट तक पकाए और गैस बंद कर दीजिए।


15. एक कटोरे में तैयार सब्जी निकाल लें। उपरसे कसूरी मेथी और थोड़ी मलाई डालके सजाए।


16. तैयार शाही पनीर की गरमागरम सब्जी तंदूर या रोटी के साथ परोसिये।

  आशा है कि, आपको मेरी आज की ये "शाही
  पनीर" की रेसिपी जरूर पसंद आयी होगी। तो
  इस रेसिपी को शेयर और कमैंट्स करना ना
  भूले।

                           - सोनाली पाटील

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pav Bhaji Special Recipes | पाव भाजी रेसिपी | स्वाद भरा खाना

पाव भाजी | Pav Bhaji Recipe | pav bhaji kaise banate hai. भारतीय खान पान बड़ा ही स्वादिष्ट होता है, इसीलिए तो कई सारे व्यंजन लोगों को पसंद है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी, भारतीय खान पान को पसंद किया जा रहा है। भारतीय लागों का नाश्ते के बिना तो मानो जैसे दिन ही अधुरा है। वैसे तो नाश्ते में बहुत सारी डिशेस बनाई जाती है, मगर कुछ डिशेस बहुतही स्पेशल है, जैसे कि पाव भाजी..। तो  पावभाजी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आगया ना ? मुँह में पानी तो जरूर आएगा क्योंकि, पावभाजी इतनी स्वादिष्ट जो होती है। छोटो से बड़ो तक सबकी पसंदीदा होती है पावभाजी। यह एक स्ट्रीटफूड भी है, और ज्यादातर लोग इसे पार्टी में भी खासतौर पर बनाते है। यह एक मिश्र सब्जी का प्रकार है, जो लादी पाव के साथ परोसी जाती हैं। इसका स्वाद और सुगंध भी अलग होता है, तभी तो यह एक लोकप्रिय व्यंजन है। अब बाज़ार जैसी पावभाजी बड़ेही आसानीसे घरपर भी बनाई जा सकती हैं। इसिलए आज मैं आप सभी के साथ स्पेशल " पावभाजी " की रेसिपी शेयर करनेवाली हूँ। ताकि आप इसे एकदम कम समय में और बड़ेही असानी से घर पर ही बनाकर अपने बच्चों...

How To Make Khaman Dhokla | खमण ढोकला कैसे बनाये | Swad Bhara Khana

How To Make Khaman Dhokla in Hindi | Khaman Dhokla Recipe | Swad Bhara Khana खमण ढ़ोकला रेसिपी  : नमस्ते दोस्तों.. आज मै आप सबके साथ खमण ढ़ोकले की रेसिपी शेयर करने वाली हु। खमण ढ़ोकले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आजाता है। यह एक पारंपरिक गुजराती डिश है। यह ढोकला खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इस खमण ढ़ोकले की रेसिपी को आप घरपर बहुत ही आसानी से और सिर्फ 20 मिनिट में बना सकते है। यह ढोकला रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। तो  चलिए देखते है, की इसे बनाने के लिए हमे किन किन चीजों की आवश्यकता होगी... आवश्यक सामग्री : बेसन 1 कप सूजी ( रवा ) 2 टेबलस्पून ईनो पावडर 1 टीस्पून निम्बू का रस 1 1/2 टीस्पून नमक 1 टीस्पून चीनी 1 टीस्पून दही 1/4 कप पानी 3/4 कप तेल 1 टीस्पून तड़के के लिए : हरी मिर्च 4 बारीक कटी हुई करी पत्ते 10-12 राई 1 टीस्पून जीरा 1 टीस्पून हींग 1 चुटकी भर चीनी 1 टीस्पून तेल 2 टीस्पून पानी 1/3 कप ...