सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

How To Make Khaman Dhokla | खमण ढोकला कैसे बनाये | Swad Bhara Khana

How To Make Khaman Dhokla in Hindi | Khaman Dhokla Recipe | Swad Bhara Khana



Khaman dhokla



खमण ढ़ोकला रेसिपी  :




नमस्ते दोस्तों.. आज मै आप सबके साथ खमण ढ़ोकले की रेसिपी शेयर करने वाली हु। खमण ढ़ोकले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आजाता है। यह एक पारंपरिक गुजराती डिश है। यह ढोकला खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इस खमण ढ़ोकले की रेसिपी को आप घरपर बहुत ही आसानी से और सिर्फ 20 मिनिट में बना सकते है। यह ढोकला रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। तो  चलिए देखते है, की इसे बनाने के लिए हमे किन किन चीजों की आवश्यकता होगी...



आवश्यक सामग्री :



बेसन 1 कप

सूजी ( रवा ) 2 टेबलस्पून

ईनो पावडर 1 टीस्पून

निम्बू का रस 1 1/2 टीस्पून

नमक 1 टीस्पून

चीनी 1 टीस्पून

दही 1/4 कप

पानी 3/4 कप

तेल 1 टीस्पून


तड़के के लिए :

हरी मिर्च 4

बारीक कटी हुईकरी पत्ते 10-12

राई 1 टीस्पून

जीरा 1 टीस्पून

हींग 1 चुटकी भर

चीनी 1 टीस्पून

तेल 2 टीस्पून

पानी 1/3 कप

निम्बू का रस 1 टीस्पून

बारीक कसा हुआ नारियल

बारीक कटा हुआ धनिया

बनाने की विधि :

1. पहले जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उसमें 2-3 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर गरम होने के रखे। और उसे 4-5 मिनिट प्रीहीट होने दे। तब तक ढ़ोकले का घोल बनाले।

2. एक बड़े कटोरे में बेसन,सूजी,नीम्बू का रस,चीनी,नमक,दही और पानी डाले। अच्छी तरह से फेंट लें ताकि उसमे गुठलिया ना रहें। अब इसमे ईनो पावडर मिला दे और फिर से 2-3 मिनिट तक फ़ेटले। ढ़ोकले का घोल फूलने लगेगा और एकदम फ्लफी हो जाएगा।

3. अब एक 2-3 इंच की थाली लीजिए और उसे तेल लगा के चिकना बना ले। तुरंत ही उस थाली में ढ़ोकले का तैयार घोल डाल दीजिए। ध्यान रखना के थाली आधी ऊँचाई तक ही भरनी चाहिए।

4. थाली को ढोकला बनानेवाले बर्तन में एक स्टैंड के ऊपर रख दीजिए जिसमे पानी डाला है। अब उपरसे बर्तन को अच्छे से ढक दीजिए और मध्यम आंच पे 15 से 20 मिनिट तक पकने के लिए छोड़ दें।

5. 20 मिनिट बाद गैस को बंद कर दे और ढक्कन निकाल कर ढ़ोकले में टूथपिक डाल कर देखलें। अगर टूथपिक क्लीन निकल आए तो इसका मतलब ढोकला अच्छी तरह से पक चुका है। नही पका तो और 5 मिनिट तक पकने दें।

6. ढ़ोकले को पूरी तरह से ठंडा होने दे और दूसरी थाली में पलट ले। अब इसको अपनी पसंद अनुसार पीसेस में काट लें।

7. तड़का बनाने के लिए एक पैन लो। उसमे तेल,राई, जीरा,कटी हुई हरि मिर्च,हींग,कड़ी पत्ता डाल कर अच्छे से भून लें। बाद में उस तड़के में पानी डाल दीजिए। स्वादानुसार नमक, चीनी, निम्बू का रस भी डाल दें और उबाल आने दें। अब तड़का तैयार है।

8. कट किये हुए ढ़ोकले पर तड़का डाल दीजिए। उपरसे कसा हुआ नारियल और बारीक कटी हुई धनिया भी डाल दें। अब खमण ढोकला खाने के लिए तैयार है।

9. खमण ढ़ोकले को हरी चटनी और टोमेटो सॉस के साथ परोसे।
बस हो गया तैयार अब सिर्फ खाने की देर है। आपको मेरा ये ब्लॉग कैसे लगा ? अगर काम आया तो नीचे कमैंट्स करना ना भूले।
                                      - सोनाली पाटील

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pav Bhaji Special Recipes | पाव भाजी रेसिपी | स्वाद भरा खाना

पाव भाजी | Pav Bhaji Recipe | pav bhaji kaise banate hai. भारतीय खान पान बड़ा ही स्वादिष्ट होता है, इसीलिए तो कई सारे व्यंजन लोगों को पसंद है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी, भारतीय खान पान को पसंद किया जा रहा है। भारतीय लागों का नाश्ते के बिना तो मानो जैसे दिन ही अधुरा है। वैसे तो नाश्ते में बहुत सारी डिशेस बनाई जाती है, मगर कुछ डिशेस बहुतही स्पेशल है, जैसे कि पाव भाजी..। तो  पावभाजी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आगया ना ? मुँह में पानी तो जरूर आएगा क्योंकि, पावभाजी इतनी स्वादिष्ट जो होती है। छोटो से बड़ो तक सबकी पसंदीदा होती है पावभाजी। यह एक स्ट्रीटफूड भी है, और ज्यादातर लोग इसे पार्टी में भी खासतौर पर बनाते है। यह एक मिश्र सब्जी का प्रकार है, जो लादी पाव के साथ परोसी जाती हैं। इसका स्वाद और सुगंध भी अलग होता है, तभी तो यह एक लोकप्रिय व्यंजन है। अब बाज़ार जैसी पावभाजी बड़ेही आसानीसे घरपर भी बनाई जा सकती हैं। इसिलए आज मैं आप सभी के साथ स्पेशल " पावभाजी " की रेसिपी शेयर करनेवाली हूँ। ताकि आप इसे एकदम कम समय में और बड़ेही असानी से घर पर ही बनाकर अपने बच्चों...

मसाला बाकरवडी बनाने का आसान तरीका| Masala Khasta Bhakarwadi | स्वाद भरा खाना

मसाला बाकरवडी बनाने का आसान तरीका|खस्ता बाकरवडी.. Hello friends... आज मैं आपके लिए बहुत ही स्वादिष्ट, खट्टी-मीठी और एकदम खस्ता रेसिपी लेकर आई हूँ, जिसका नाम है, "बाकरवड़ी"। यह एक अस्सल पारंपरिक महाराष्ट्रियन रेसिपी है। ये बडीही चटपटी, और मसालेदार मराठी स्नैक है। इसे तलकर भी बनाया जाता है और इसे बेक भी किया जा सकता है। सभी को बोहोत ही पसंद आनेवाली ये स्नैक की रेसिपी है। वैसे तो "बाकरवड़ी" दो प्रकार से बनती है, एक मसाले के साथ और दूसरी आलू के साथ। दोनो भी बढ़िया बनती है मगर आलू की बाकरवड़ी ज्यादा दिन टिक नही पाती। "बाकरवड़ी" को टी टाइम स्नैक के रूप में खा सकते है। वैसे तो इसे पार्टी में स्टार्टर के रूप में विशेष पसंद किया जाता है। तो दोस्तों आइए इस खास और एकदम खस्ता "बाकरवड़ी" रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं, जो कि हम मसाला भरकर बनानेवाले है... आवश्यक सामग्री : • मैदा 1 कप • बेसन 1 कप • अजवाइन 1/2 टीस्पून • हल्दी 1/2 टीस्पून • तेल मोयन के लिए 1/2 कप • नमक 1/2 टीस्पून • रिफाइन्ड तेल तलने के लिए मसाला बनाने की सामग्री : • कसा नारियल भुना हुआ 2 टीस्पून • तिल ...