सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आम केसरी गुझियाँ | Mango Gujiya Recipe | Swad Bhara Khana

आम केसरी गुझियाँ - आम से बनाये गुझियां..

Mango Season Special Recipes.


आम केशरी गुझियां, आंब्याच्या करंज्या

नमस्ते दोस्तों.. आम का नाम सुनते ही , जी ललचा जाता हैं। रसीले आम तो सबको बेहद पसंद होते है। गर्मियों के मौसम में हर घर में आम मिलते है। छोटो से लेकर बड़ो तक, हर कोई शौकीन है आम का..। 

आम से और आम के रस से बहोत ही लाज़वाब और बेहतरीन डिशेस बनती है। और सारी डिशेस खाने में बड़ी स्वादिष्ट और लज़ीज बनती है। आम का सीजन शुरू हो रहा है, तो हम भी कैसे पीछे रहे। आज मैं आपके साथ बहुतही खास और मीठी रेसिपी शेयर करने वाली हु। और यह रेसिपी वैसे तो त्यौहारों में हर घर मे बनती हैं। लेकिन इस रेसिपी में , मैं एक ट्विस्ट लाई हु। और वो ट्विस्ट ये है कि, हम इसमे रसीले आम का इस्तेमाल करने वाले हैं। इस खास रेसिपी का नाम है, " आम केसरी गुझियाँ "...। वैसे तो आप सबने गुझिया खाई होगी मगर, आम से बनाई गई नही।


तो चलिए दोस्तों, आज हम बनाएँगे एकदम ख़स्ता और आम की स्वादवाली मीठी गुझियां। इस आम के सिझन में आप भी जरूर बनाये और सबको खिलाइये। तो शुरू करते है आज की रेसिपी, आम केसरी गुझियाँ...

आवश्यक सामग्री :


• सूजी ( रवा ) 1 कप
• मैदा 1 कप
• आम का रस 2 कप
• नारियल कसाहुवा 2 कप
• चीनी 1 1/2 कप
• दूध 2 कप
• आम का इसेन्स 1 टीस्पून
• गरम घी 1/2 कप
• नमक स्वादानुसार या चुटकीभर
• ड्राई फ्रूट्स कटे हुए
• तलने के लिए घी
• खाने का केसरी रंग

  बनाने की विधि :


1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में सूजी, मैदा, चुटकीभर नमक, और 1/2 कप गरम घी मिला लें।


2. सभी चीजें अच्छी तरह से मिलाने के बाद, थोड़ा दूध ले और उसमें 1/2 कप आम का रस, और थोड़ा खाने का केसरी रंग मिला दीजिए।


3. अब सूजी और मैदे के मिश्रण को इस दूध और आम के रस के घोल मे मिक्स कर दे और आटा गूंथ लीजिए। गूंथा हुआ आटा बिल्कुल भी पतला नही होना चाहिए। आटे को आधा घंटा ढ़क के साइड में रख दिजीए।


4. एक कढ़ाई लीजिए और उसमें कसा हुआ नारियल, दूध, बचा हुआ आम का रस, आम का इसेन्स, चीनी, और केसरी रंग डाल दें। गैस पे धीमी आंच पर कढ़ाई रख के पकने दीजिए।


5. इससे गुझिया का सारण बन जाएगा । इस सारण के मिश्रण को ड्राई होने तक अच्छी तरह से पकने दें और लास्ट में उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। गैस को बंद कर दे।


6. अब गुंथे हुए आटे की निम्बू के आकार की लोइयां बनालें। लोइयों को पूरी के आकार की बेल लीजिए ।


7. उसके बीचमें 1 टीस्पून तैयार सारण को डाल दीजिए । और उसे पैक कर के गुझिया का आकार में कट कर लीजिए।


8. इस प्रकार सभी लोईयों की गुझियां तैयार कर लें।


9. एक कढ़ाई में घी लीजिए और उसे गरम होने के लिए गैस पर रख दें। घी जब अच्छे से गरम हो जाए तब गैस को धीमी आंच पे कर के सारि गुझियां तल लें।


10. गुझिया तल्ते वक़्त ज्यादा हिलाइए नही । उपरसे भी तेल को चम्मच से डालते हुए पलटते रहे, ताकि दोनों तरफ से गुझिया तल जाए ।


11. गुझियां को प्लेट में निकाल लें और गरमा गरम परोसें।
  
तो दोस्तों इस गर्मियों के सिझन में मेरी ये खास रेसिपी जरूर ट्राय कीजिए। और सबको खिलाइये एकदम स्वादिष्ट और ख़स्ता " आम केसरी गुझियाँ "।
अगर आपको मेरी ये रसीली रेसिपी पसंद आयी, तो इसे शेयर और मुझे कमेंट्स करना न भूले ।

                              - सोनाली पाटील

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

How To Make Khaman Dhokla | खमण ढोकला कैसे बनाये | Swad Bhara Khana

How To Make Khaman Dhokla in Hindi | Khaman Dhokla Recipe | Swad Bhara Khana खमण ढ़ोकला रेसिपी  : नमस्ते दोस्तों.. आज मै आप सबके साथ खमण ढ़ोकले की रेसिपी शेयर करने वाली हु। खमण ढ़ोकले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आजाता है। यह एक पारंपरिक गुजराती डिश है। यह ढोकला खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इस खमण ढ़ोकले की रेसिपी को आप घरपर बहुत ही आसानी से और सिर्फ 20 मिनिट में बना सकते है। यह ढोकला रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। तो  चलिए देखते है, की इसे बनाने के लिए हमे किन किन चीजों की आवश्यकता होगी... आवश्यक सामग्री : बेसन 1 कप सूजी ( रवा ) 2 टेबलस्पून ईनो पावडर 1 टीस्पून निम्बू का रस 1 1/2 टीस्पून नमक 1 टीस्पून चीनी 1 टीस्पून दही 1/4 कप पानी 3/4 कप तेल 1 टीस्पून तड़के के लिए : हरी मिर्च 4 बारीक कटी हुई करी पत्ते 10-12 राई 1 टीस्पून जीरा 1 टीस्पून हींग 1 चुटकी भर चीनी 1 टीस्पून तेल 2 टीस्पून पानी 1/3 कप ...

Pav Bhaji Special Recipes | पाव भाजी रेसिपी | स्वाद भरा खाना

पाव भाजी | Pav Bhaji Recipe | pav bhaji kaise banate hai. भारतीय खान पान बड़ा ही स्वादिष्ट होता है, इसीलिए तो कई सारे व्यंजन लोगों को पसंद है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी, भारतीय खान पान को पसंद किया जा रहा है। भारतीय लागों का नाश्ते के बिना तो मानो जैसे दिन ही अधुरा है। वैसे तो नाश्ते में बहुत सारी डिशेस बनाई जाती है, मगर कुछ डिशेस बहुतही स्पेशल है, जैसे कि पाव भाजी..। तो  पावभाजी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आगया ना ? मुँह में पानी तो जरूर आएगा क्योंकि, पावभाजी इतनी स्वादिष्ट जो होती है। छोटो से बड़ो तक सबकी पसंदीदा होती है पावभाजी। यह एक स्ट्रीटफूड भी है, और ज्यादातर लोग इसे पार्टी में भी खासतौर पर बनाते है। यह एक मिश्र सब्जी का प्रकार है, जो लादी पाव के साथ परोसी जाती हैं। इसका स्वाद और सुगंध भी अलग होता है, तभी तो यह एक लोकप्रिय व्यंजन है। अब बाज़ार जैसी पावभाजी बड़ेही आसानीसे घरपर भी बनाई जा सकती हैं। इसिलए आज मैं आप सभी के साथ स्पेशल " पावभाजी " की रेसिपी शेयर करनेवाली हूँ। ताकि आप इसे एकदम कम समय में और बड़ेही असानी से घर पर ही बनाकर अपने बच्चों...

मसाला बाकरवडी बनाने का आसान तरीका| Masala Khasta Bhakarwadi | स्वाद भरा खाना

मसाला बाकरवडी बनाने का आसान तरीका|खस्ता बाकरवडी.. Hello friends... आज मैं आपके लिए बहुत ही स्वादिष्ट, खट्टी-मीठी और एकदम खस्ता रेसिपी लेकर आई हूँ, जिसका नाम है, "बाकरवड़ी"। यह एक अस्सल पारंपरिक महाराष्ट्रियन रेसिपी है। ये बडीही चटपटी, और मसालेदार मराठी स्नैक है। इसे तलकर भी बनाया जाता है और इसे बेक भी किया जा सकता है। सभी को बोहोत ही पसंद आनेवाली ये स्नैक की रेसिपी है। वैसे तो "बाकरवड़ी" दो प्रकार से बनती है, एक मसाले के साथ और दूसरी आलू के साथ। दोनो भी बढ़िया बनती है मगर आलू की बाकरवड़ी ज्यादा दिन टिक नही पाती। "बाकरवड़ी" को टी टाइम स्नैक के रूप में खा सकते है। वैसे तो इसे पार्टी में स्टार्टर के रूप में विशेष पसंद किया जाता है। तो दोस्तों आइए इस खास और एकदम खस्ता "बाकरवड़ी" रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं, जो कि हम मसाला भरकर बनानेवाले है... आवश्यक सामग्री : • मैदा 1 कप • बेसन 1 कप • अजवाइन 1/2 टीस्पून • हल्दी 1/2 टीस्पून • तेल मोयन के लिए 1/2 कप • नमक 1/2 टीस्पून • रिफाइन्ड तेल तलने के लिए मसाला बनाने की सामग्री : • कसा नारियल भुना हुआ 2 टीस्पून • तिल ...