सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मैसूर पाक रेसिपी | Maisur Pak Recipe | स्वाद भरा खाना

मैसुर पाक बनाने की रेसिपी..

Maisur pak

नमस्ते दोस्तों... त्योहार का सीजन चल रहा है और होली भी नज़दीक हैं। तो क्यों न होली के खास मौके पर कुछ मीठा होजाए। क्योंकि मिठाई के बिना तो हर त्योहार अधुरा है। आज में आपके लिए ऐसी ही खास मिठाई की रेसिपी लाई हु, जिसका नाम है " मैसुर पाक "। यह एक दक्षिण भारत की बहुत ही सुप्रसिद्ध मिठाई है, खास तौर से मैसूर की । इस मिठाई को सबसे पहले मैसुर के राजा के दरबार के एक हलवाई ने बनाया था। और वो भी राजा के आदेश पर । राजा को यह मिठाई बहुत ही पसंद आयी और तबसे इस मिठाई का नाम " मैसुर पाक " रखा गया।


  मैसुर पाक मिठाई बहुत ही लज़ीज मिठाई है। यह मुँह में डालते ही घुल जाती है। बाज़ार में यह मिठाई आसानी से मिल जाती है, लेकिन घर पे भी आप इस मिठाई को बड़े ही आसानी से बना सकते हैं। मैसुर पाक की रेसिपी बहुतही कम सामग्री से बन जाती है और बहुतही स्वादिष्ट बनती है। तो चलिए दोस्तों, आज मैं आपको इस मिठाई की रेसिपी बताने जा रही हूं। ताकि आप होली के अवसर पर इस मिठाई को बनाकर खा सकते है और मेहमानों को खिला भी सकते हैं। मैसुर पाक बनाने के लिए हमे नीचे दिए गए सामग्री की आवश्यकता है..

आवश्यक सामग्री :

• बेसन 1 कप
• चीनी 2 कप
• घी 2 कप
• पानी 1/2 कप

बनाने की विधि :

1. मैसुर पाक बनाने के लिए, सबसे पहले एक  बड़े तल का बर्तन लें और उसे गैस पर मीडियम आंच पर रख दें।

2. उस बर्तन में चीनी डाल दीजिए। और उसमें पानी भी ऐड कर दीजिए।

3. चीनी को पूरी तरह से घुलने दे और उबाल आने दे।

4. चीनी के चाशनी को उबाल आते ही, उसमे आधा घी डाल दीजिए और बड़े चम्मच की मदद से चलाते रहे।

5. जब चाशनी में घी अच्छी तरह से मिल जाए तो अब उसमे बेसन डाल दे और एकही ओर से चलाते रहें। ध्यान रहे कि, उसमे कोई गुठलिया न होने दे।

6. गैस को मीडियम आंच पर ही रहने दे। बेसन को अच्छी तरह से चलाते रहें। ताकि बेसन नीचे ना लगे।

7. इसी तरह बेसन को पकने दे। थोड़ी देर बाद बचा हुआ आधा घी भी उसमें मिला दे और चलाते हुए अच्छी तरह से पकने दें।

8.  बेसन जब पूरी तरह से घी में भून जाए तो बेसन का रंग बदलने लगेगा। और बेसन हलके सुनहरे रंग का हो जाएगा।

9. बेसन का मिक्सचर बर्तन से अलग होने लगेगा और बर्तन के किनारों पर घी छूटने लगेगा।

10. जब घी छूटकर अलग होगा, तब बेसन के मिक्सचर को जाली पड़ने लगेगी। इसका मतलब मैसुर पाक तैयार हो गया है।

11. अब एक बड़ी सी थाली लीजिए जो कि छलनी जैसी हो। उसे घी से ग्रीस कर ले और तैयार मैसुर पाक उस थाली में निकाल लीजिए।

12. थाली के नीचे और एक थाली या बर्तन थोड़ी देर के लिए रख दीजिए , ताकि तैयार मैसुर पाक में से घी अच्छी तरह से निकल जाए।

13. अब तैयार मैसुर पाक को आपके पसंद अनुसार काट लें। और मेहमानों को परोसें।

14. मैसुर पाक को आप किसी भी कन्टेनर में भर के 1 महीने तक खा सकते हैं।

तो लीजिए दोस्तों, हमारा मैसुर पाक तैयार हो गया। अब इस मिठाई के रेसिपी को आप भी जरूर बनाए और होली पे अपने मेहमानों को खिलाइए। 

अगर आपको मेरी ये रेसिपी पसंद आए तो, शेयर और केमंट्स जरूर करना।

x

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pav Bhaji Special Recipes | पाव भाजी रेसिपी | स्वाद भरा खाना

पाव भाजी | Pav Bhaji Recipe | pav bhaji kaise banate hai. भारतीय खान पान बड़ा ही स्वादिष्ट होता है, इसीलिए तो कई सारे व्यंजन लोगों को पसंद है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी, भारतीय खान पान को पसंद किया जा रहा है। भारतीय लागों का नाश्ते के बिना तो मानो जैसे दिन ही अधुरा है। वैसे तो नाश्ते में बहुत सारी डिशेस बनाई जाती है, मगर कुछ डिशेस बहुतही स्पेशल है, जैसे कि पाव भाजी..। तो  पावभाजी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आगया ना ? मुँह में पानी तो जरूर आएगा क्योंकि, पावभाजी इतनी स्वादिष्ट जो होती है। छोटो से बड़ो तक सबकी पसंदीदा होती है पावभाजी। यह एक स्ट्रीटफूड भी है, और ज्यादातर लोग इसे पार्टी में भी खासतौर पर बनाते है। यह एक मिश्र सब्जी का प्रकार है, जो लादी पाव के साथ परोसी जाती हैं। इसका स्वाद और सुगंध भी अलग होता है, तभी तो यह एक लोकप्रिय व्यंजन है। अब बाज़ार जैसी पावभाजी बड़ेही आसानीसे घरपर भी बनाई जा सकती हैं। इसिलए आज मैं आप सभी के साथ स्पेशल " पावभाजी " की रेसिपी शेयर करनेवाली हूँ। ताकि आप इसे एकदम कम समय में और बड़ेही असानी से घर पर ही बनाकर अपने बच्चों...

How To Make Khaman Dhokla | खमण ढोकला कैसे बनाये | Swad Bhara Khana

How To Make Khaman Dhokla in Hindi | Khaman Dhokla Recipe | Swad Bhara Khana खमण ढ़ोकला रेसिपी  : नमस्ते दोस्तों.. आज मै आप सबके साथ खमण ढ़ोकले की रेसिपी शेयर करने वाली हु। खमण ढ़ोकले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आजाता है। यह एक पारंपरिक गुजराती डिश है। यह ढोकला खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इस खमण ढ़ोकले की रेसिपी को आप घरपर बहुत ही आसानी से और सिर्फ 20 मिनिट में बना सकते है। यह ढोकला रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। तो  चलिए देखते है, की इसे बनाने के लिए हमे किन किन चीजों की आवश्यकता होगी... आवश्यक सामग्री : बेसन 1 कप सूजी ( रवा ) 2 टेबलस्पून ईनो पावडर 1 टीस्पून निम्बू का रस 1 1/2 टीस्पून नमक 1 टीस्पून चीनी 1 टीस्पून दही 1/4 कप पानी 3/4 कप तेल 1 टीस्पून तड़के के लिए : हरी मिर्च 4 बारीक कटी हुई करी पत्ते 10-12 राई 1 टीस्पून जीरा 1 टीस्पून हींग 1 चुटकी भर चीनी 1 टीस्पून तेल 2 टीस्पून पानी 1/3 कप ...

शाही पनीर रेसिपी | Shahi Paneer Recipe| Swad Bhara Khana

शाही पनीर रेसिपी | Shahi Paneer Recipe| Swad Bhara Khana आज मै आपके साथ स्पेशल और एकदम स्वादिष्ट  "शाही पनीर" की रेसिपी शेयर करने जा रही हूं। शाही पनीर बहुतही लज़ीज और आसान तरीके से बनाया जाता है। यह एक उत्तर भारतीय व्यंजन है और इसे मुगलों के जमाने से बनाते आ रहे है। वैसे तो पनीर की विभिन्न प्रकार की रेसिपीज़ है, मगर शाही पनीर के बिना हर पार्टी, त्योहार अधूरे है। इस रेसिपी को दोपहर या रात के समय खाने में बनाया जा सकता हैं।     शाही पनीर का नाम सुनते ही, जैसे भूक लगने लगती है। छोटो से लेकर बड़ो तक इसको काफी हद तक पसंद किया जाता है। शाही पनीर यह एक सब्जी का प्रकार है। ज्यादातर इस रेसिपी को किसी खास मौके पर ही बनाया जाता है। शाही पनीर को आसानीसे घरपर कैसे बनाया जाता है, इसका सटीक तरीका मै आपको बतानेवाली हु। तो चलिए, आज हम बनाते है सबका पसंदीदा "शाही पनीर".. आवश्यक सामग्री : पनीर 250 ग्राम छोटे टुकड़े करके तला हुआ  मीडियम साइज टमाटर 1 पिसा हुआ मीडियम साइज प्याज 2 भूनकर पिसे हुए काजू 5-6 हल्का भूनकर पिसा हुआ पावडर धनिया पाउडर 1टीस्पून ...