सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Khasta Balushahi Traditional Recipe| ख़स्ता बालूशाही रेसिपी | स्वाद भरा खाना.

Khasta Balushahi



Khasta Balushahi Traditional Recipe| ख़स्ता बालूशाही रेसिपी | स्वाद भरा खाना.


नमस्ते दोस्तो.. आप सब ने बाज़ार में मिलेनवाली बालूशाही तो जरूर खाई होगी। और यह खाने में बहुतही स्वादिष्ट और लज़ीज होती है। इसीलिए बालूशाही को बेहद पसंद किया जाता हैं। यह एक उत्तर भारतीय पारम्परिक मिठाई है। कुछ जगह इसे "खुरमी" भी कहा जाता हैं। ज्यादातर लोग इसके ख़्सते पन की वजह से शौकीन होते है। भारत की ट्रेडिशनल मिठाइयों में बालूशाही का नाम सबसे उपर आता है।



बालूशाही को बनाकर आप इसे हवाबंद डिब्बे में रख के बहुत दिनों तक इस्तेमाल कर सकते है। बालूशाही बनाने में मावे या खोये का इस्तेमाल नही होता है, इसीलिए यह ज्यादा दिनों तक टिकी रहती है। कई लोगों ने बालूशाही को घर पे किसी त्योहार के मौके पर जरूर बनाई होगा। मगर फिर भी मन में कही ना कही एक सवाल तो आया ही होगा के, घर पर बनी बालूशाही, हलवाइयों के यहाँ बनी बालूशाही जैसी ख़स्ता और स्वादिष्ट क्यों नहीं बनती ?    तो आइए दोस्तों.. आज मै आपको बहुत ही आसान तरीके से, एकदम "स्वादिष्ट और ख़स्ता बालूशाही" बनाने की रेसिपी बतानेवाली हूँ। चलो, शुरू करते है आज की रेसिपी..



आवश्यक सामग्री :




मैदा 500 ग्राम

चीनी 600 ग्राम

दही 1/2 कप

घी 150 ग्राम

बेकिंग सोडा 1 टीस्पून

घी तलने के लिए





बनाने की विधि :



1. बालूशाही को बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और बेकिंग सोडा ले। एक बड़े बर्तन में इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से छान लें।


2. इसके बाद छाने हुए मैदे और बेकिंग सोडा के मिश्रण में दही डालकर मिलाए और गुनगुने पानी के मदद से हल्का सा टाइट आटा गूंथ लें।


3. सारी चीजें जब अच्छे से एक साथ गूंथ जाए तो आटे को थोड़े गीले कपड़े से ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें।


4. आधे घंटे के बाद फिर आटे को हल्के हाथों से एक बार गूंथ लें, ताकि आटा थोड़ा नरम हो जाये। अब गुंथे हुए आटे की निम्बू के आकार की छोटी छोटी लोइयां बना ले।


5. एक एक लोइयों को गोल बनाके, हथेली की मदद से दबा कर चपटा करे और फिर उपरसे अंगूठेसे दबा कर के बीच में गड्डा बना ले।


6. इस प्रकार सारी लोइयों को गोल बनाके रख दे। अब एक कढ़ाई में घी डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख दे। पहले गैस की आंच मध्यम रखे। और जब घी अच्छे से गरम होजाए तो, गैस को धीमी आंच पर रखे।


7. अब कढ़ाई में एक एक करके आटे की लोइयां छोड़े और सुनहरा होने तक तल लें। एक बार में सिर्फ 4 ही लोइयों को तलने के लिए घी में डाले।


8. एक बड़ा बर्तन में चीनी ले और उसमें करीब 500ml पानी डाल दीजिए। गैस पे पकने के लिए रख दें। चाशनी पक कर 1 तार की बननी चाहिए। ध्यान रहे, चाशनी को ज्यादा गाढ़ा नही होने दे।


9. चाशनी अच्छेसे तैयार होने के बाद गैस को बंद कर दीजिए और तली हुई बालूशाही को उस गरम चाशनी में डाल दें।


10. बालूशाही को कम से कम 20 मिनिट तक चाशनी में डूबी रहने दे।


11. 20 मिनिट बाद बालूशाही को चाशनी में से अलग एक थाली में निकाल लें और पंखे के नीचे रख दें ताकि बालुशाही की चाशनी पूरी तरह से सुख जाए।


12. अब आपकी एकदम ख़स्ता और स्वादिष्ट बालूशाही खाने के लिए बिल्कुल तैयार है। आप चाहे तो इसे ताज़ा ताज़ा भी खा सकते है। या फिर एक हवाबंद डिब्बे में भर कर 15-20 दिन के लिए रखके इस्तेमाल कर सकते है।
मेरी ये रेसिपी आपको पसंद आई तो, इसे जरूर   शेयर करें और कमैंट्स करके भी जरूर बताएं..।



                                - सोनाली पाटील


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

How To Make Khaman Dhokla | खमण ढोकला कैसे बनाये | Swad Bhara Khana

How To Make Khaman Dhokla in Hindi | Khaman Dhokla Recipe | Swad Bhara Khana खमण ढ़ोकला रेसिपी  : नमस्ते दोस्तों.. आज मै आप सबके साथ खमण ढ़ोकले की रेसिपी शेयर करने वाली हु। खमण ढ़ोकले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आजाता है। यह एक पारंपरिक गुजराती डिश है। यह ढोकला खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इस खमण ढ़ोकले की रेसिपी को आप घरपर बहुत ही आसानी से और सिर्फ 20 मिनिट में बना सकते है। यह ढोकला रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। तो  चलिए देखते है, की इसे बनाने के लिए हमे किन किन चीजों की आवश्यकता होगी... आवश्यक सामग्री : बेसन 1 कप सूजी ( रवा ) 2 टेबलस्पून ईनो पावडर 1 टीस्पून निम्बू का रस 1 1/2 टीस्पून नमक 1 टीस्पून चीनी 1 टीस्पून दही 1/4 कप पानी 3/4 कप तेल 1 टीस्पून तड़के के लिए : हरी मिर्च 4 बारीक कटी हुई करी पत्ते 10-12 राई 1 टीस्पून जीरा 1 टीस्पून हींग 1 चुटकी भर चीनी 1 टीस्पून तेल 2 टीस्पून पानी 1/3 कप ...

Pav Bhaji Special Recipes | पाव भाजी रेसिपी | स्वाद भरा खाना

पाव भाजी | Pav Bhaji Recipe | pav bhaji kaise banate hai. भारतीय खान पान बड़ा ही स्वादिष्ट होता है, इसीलिए तो कई सारे व्यंजन लोगों को पसंद है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी, भारतीय खान पान को पसंद किया जा रहा है। भारतीय लागों का नाश्ते के बिना तो मानो जैसे दिन ही अधुरा है। वैसे तो नाश्ते में बहुत सारी डिशेस बनाई जाती है, मगर कुछ डिशेस बहुतही स्पेशल है, जैसे कि पाव भाजी..। तो  पावभाजी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आगया ना ? मुँह में पानी तो जरूर आएगा क्योंकि, पावभाजी इतनी स्वादिष्ट जो होती है। छोटो से बड़ो तक सबकी पसंदीदा होती है पावभाजी। यह एक स्ट्रीटफूड भी है, और ज्यादातर लोग इसे पार्टी में भी खासतौर पर बनाते है। यह एक मिश्र सब्जी का प्रकार है, जो लादी पाव के साथ परोसी जाती हैं। इसका स्वाद और सुगंध भी अलग होता है, तभी तो यह एक लोकप्रिय व्यंजन है। अब बाज़ार जैसी पावभाजी बड़ेही आसानीसे घरपर भी बनाई जा सकती हैं। इसिलए आज मैं आप सभी के साथ स्पेशल " पावभाजी " की रेसिपी शेयर करनेवाली हूँ। ताकि आप इसे एकदम कम समय में और बड़ेही असानी से घर पर ही बनाकर अपने बच्चों...

मसाला बाकरवडी बनाने का आसान तरीका| Masala Khasta Bhakarwadi | स्वाद भरा खाना

मसाला बाकरवडी बनाने का आसान तरीका|खस्ता बाकरवडी.. Hello friends... आज मैं आपके लिए बहुत ही स्वादिष्ट, खट्टी-मीठी और एकदम खस्ता रेसिपी लेकर आई हूँ, जिसका नाम है, "बाकरवड़ी"। यह एक अस्सल पारंपरिक महाराष्ट्रियन रेसिपी है। ये बडीही चटपटी, और मसालेदार मराठी स्नैक है। इसे तलकर भी बनाया जाता है और इसे बेक भी किया जा सकता है। सभी को बोहोत ही पसंद आनेवाली ये स्नैक की रेसिपी है। वैसे तो "बाकरवड़ी" दो प्रकार से बनती है, एक मसाले के साथ और दूसरी आलू के साथ। दोनो भी बढ़िया बनती है मगर आलू की बाकरवड़ी ज्यादा दिन टिक नही पाती। "बाकरवड़ी" को टी टाइम स्नैक के रूप में खा सकते है। वैसे तो इसे पार्टी में स्टार्टर के रूप में विशेष पसंद किया जाता है। तो दोस्तों आइए इस खास और एकदम खस्ता "बाकरवड़ी" रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं, जो कि हम मसाला भरकर बनानेवाले है... आवश्यक सामग्री : • मैदा 1 कप • बेसन 1 कप • अजवाइन 1/2 टीस्पून • हल्दी 1/2 टीस्पून • तेल मोयन के लिए 1/2 कप • नमक 1/2 टीस्पून • रिफाइन्ड तेल तलने के लिए मसाला बनाने की सामग्री : • कसा नारियल भुना हुआ 2 टीस्पून • तिल ...