सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

How to Make Zebra Veg Cake in Hindi | झेब्रा Veg केक कैसे बनायें । Swad Bhara Khana

How to Make Zebra Veg Cake in Hindi | झेब्रा Veg केक कैसे बनायें । | Zebra Veg Cake in Pressure Cooker | Swad Bhara Khana


Zebra cake


सामग्री / Ingredients

  • मैदा १ या १/२ कप
  • पिसी हुई चीनी 1कप
  • बेकिंग पाउडर 1टीस्पून
  • बेकिंग सोडा 1/२ टीस्पून
  • नमक चुटकी भर
  • तेल 1 कप
  • दही 1 कप
  • कोको पाउडर 2 टेबलस्पून
  • वैनिला इसेन्स 1टीस्पून
  • दूध 5 टेबलस्पून

बनाने की विधि :

  1. पहले प्रेशर कुकर की सिटी निकाल कर उसके बेस में 1 कटोरी नमक फैला दें। ताकि उसमें तापमान का संतुलन बना रहे। बाद मे उस पर स्टील का स्टैंड रखें। कुकर का ढक्कन लगाले और 5 मिनिट तक बड़े आंच पर रख के प्रीहीट कर ले।
  2. एक बड़ा बर्तन ले और उसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक अच्छी तरह से छान लें।
  3. दूसरे बर्तन में पिसी हुई चीनी और दही मिलाकर अच्छी तरह से फेट ले। ध्यान रहे उसमें गुठलिया नही रहनी चाहिए।
  4. उसके बाद उसमें तेल, वैनिला इसेन्स भी मिक्स करें और अच्छी तरह से उसको मिला लें।
  5. इस मिश्रण में अब छाना हुआ मिश्रण धीरे धीरे मिलाले। इसे मिलाते  समय थोड़ा थोड़ा दूध भी मिला लीजिए। इसे ज्यादा फेंटना नही, सिर्फ कट एंड फोल्ड तरीका आजमाना।
  6. अब जो घोल तैयार होगा, उसे ज्यादा पतला भी नही करना और नही मोटा करना। उसमे एक भी गुठली न होने दे।
  7. केक टिन तैयार करने से पहले, बनाए हुए घोल को दो पार्ट में आधा आधा बाँटले। एक पार्ट में कोको पावडर और दूध मिला लें। 
  8. अब केक अच्छि तरह से तैयार हो गया होगा। अब केक टिन को तेल से ग्रीस करके उसपे थोड़ा मैदा छिड़के।
  9. अब टिन के बीचोबीच दो चम्मच वैनिला बटर डाले, और उसपे कोको का बैटर डाले। इस तरह एक के उपर एक बैटर डालते रहे, ताकि वो लेयर्स फैलते रहे।
  10. पूरा केक टिन भरने के बाद उसे एक दो बार अच्छे से टैब कर ले,ताकि उसमे एयर बबल न रहे।अब एक टूथपिक लेके उपर से कोई भी डिझाइन बना ले।
  11. अब केक टिन को कुकर मे स्टैंड के ऊपर रख दें।और ढक्कन लगाके 40 मिनिट तक धीमी आंच पे पकने दें।
  12. इसको 40 मिनिट बाद केक टिन बाहर निकाल लें, ओर टूथपिक डाल कर चेक करले। टूथपिक पूरी क्लीन निकलनी चाहिए।
  13. इसका मतलब हमारा झेब्रा केक पूरी तरह से पक चुका है। अब इसे अच्छे से ठंडा होने दे। और बाद में डिमोल्ड करले।
  14. इसे चॉकलेट से टॉपिंग करले। इस प्रकार झेबरा वेज       केक खाने के लिए तैयार है।
अब आप आराम से उसका मजा ले सकते है। अगर        आपको ये ब्लॉग पसंद आये तो नीचे कमेंट करना न         भूले।
                                          - सोनाली पाटील

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pav Bhaji Special Recipes | पाव भाजी रेसिपी | स्वाद भरा खाना

पाव भाजी | Pav Bhaji Recipe | pav bhaji kaise banate hai. भारतीय खान पान बड़ा ही स्वादिष्ट होता है, इसीलिए तो कई सारे व्यंजन लोगों को पसंद है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी, भारतीय खान पान को पसंद किया जा रहा है। भारतीय लागों का नाश्ते के बिना तो मानो जैसे दिन ही अधुरा है। वैसे तो नाश्ते में बहुत सारी डिशेस बनाई जाती है, मगर कुछ डिशेस बहुतही स्पेशल है, जैसे कि पाव भाजी..। तो  पावभाजी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आगया ना ? मुँह में पानी तो जरूर आएगा क्योंकि, पावभाजी इतनी स्वादिष्ट जो होती है। छोटो से बड़ो तक सबकी पसंदीदा होती है पावभाजी। यह एक स्ट्रीटफूड भी है, और ज्यादातर लोग इसे पार्टी में भी खासतौर पर बनाते है। यह एक मिश्र सब्जी का प्रकार है, जो लादी पाव के साथ परोसी जाती हैं। इसका स्वाद और सुगंध भी अलग होता है, तभी तो यह एक लोकप्रिय व्यंजन है। अब बाज़ार जैसी पावभाजी बड़ेही आसानीसे घरपर भी बनाई जा सकती हैं। इसिलए आज मैं आप सभी के साथ स्पेशल " पावभाजी " की रेसिपी शेयर करनेवाली हूँ। ताकि आप इसे एकदम कम समय में और बड़ेही असानी से घर पर ही बनाकर अपने बच्चों...

How To Make Khaman Dhokla | खमण ढोकला कैसे बनाये | Swad Bhara Khana

How To Make Khaman Dhokla in Hindi | Khaman Dhokla Recipe | Swad Bhara Khana खमण ढ़ोकला रेसिपी  : नमस्ते दोस्तों.. आज मै आप सबके साथ खमण ढ़ोकले की रेसिपी शेयर करने वाली हु। खमण ढ़ोकले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आजाता है। यह एक पारंपरिक गुजराती डिश है। यह ढोकला खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इस खमण ढ़ोकले की रेसिपी को आप घरपर बहुत ही आसानी से और सिर्फ 20 मिनिट में बना सकते है। यह ढोकला रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। तो  चलिए देखते है, की इसे बनाने के लिए हमे किन किन चीजों की आवश्यकता होगी... आवश्यक सामग्री : बेसन 1 कप सूजी ( रवा ) 2 टेबलस्पून ईनो पावडर 1 टीस्पून निम्बू का रस 1 1/2 टीस्पून नमक 1 टीस्पून चीनी 1 टीस्पून दही 1/4 कप पानी 3/4 कप तेल 1 टीस्पून तड़के के लिए : हरी मिर्च 4 बारीक कटी हुई करी पत्ते 10-12 राई 1 टीस्पून जीरा 1 टीस्पून हींग 1 चुटकी भर चीनी 1 टीस्पून तेल 2 टीस्पून पानी 1/3 कप ...

शाही पनीर रेसिपी | Shahi Paneer Recipe| Swad Bhara Khana

शाही पनीर रेसिपी | Shahi Paneer Recipe| Swad Bhara Khana आज मै आपके साथ स्पेशल और एकदम स्वादिष्ट  "शाही पनीर" की रेसिपी शेयर करने जा रही हूं। शाही पनीर बहुतही लज़ीज और आसान तरीके से बनाया जाता है। यह एक उत्तर भारतीय व्यंजन है और इसे मुगलों के जमाने से बनाते आ रहे है। वैसे तो पनीर की विभिन्न प्रकार की रेसिपीज़ है, मगर शाही पनीर के बिना हर पार्टी, त्योहार अधूरे है। इस रेसिपी को दोपहर या रात के समय खाने में बनाया जा सकता हैं।     शाही पनीर का नाम सुनते ही, जैसे भूक लगने लगती है। छोटो से लेकर बड़ो तक इसको काफी हद तक पसंद किया जाता है। शाही पनीर यह एक सब्जी का प्रकार है। ज्यादातर इस रेसिपी को किसी खास मौके पर ही बनाया जाता है। शाही पनीर को आसानीसे घरपर कैसे बनाया जाता है, इसका सटीक तरीका मै आपको बतानेवाली हु। तो चलिए, आज हम बनाते है सबका पसंदीदा "शाही पनीर".. आवश्यक सामग्री : पनीर 250 ग्राम छोटे टुकड़े करके तला हुआ  मीडियम साइज टमाटर 1 पिसा हुआ मीडियम साइज प्याज 2 भूनकर पिसे हुए काजू 5-6 हल्का भूनकर पिसा हुआ पावडर धनिया पाउडर 1टीस्पून ...