सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Gobhi Pakode Recipe | पत्तागोभी के पकोड़े | Swad Bhara Khana


Gobhi Pakode Recipe In Hindi|पत्तागोभी के पकोड़े | Swad Bhara Khana


गोबी पकोड़े

नमस्ते दोस्तो... आज मै आपके लिए एक बहुत ही स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली रेसिपी लाई हु। इस रेसिपी का नाम है "पत्तागोभी के पकोड़े"। ओह.. नाम सुनते ही मुँह में पानी आगया न दोस्तो। हमारा भारतीय खाना अलग अलग प्रकार के पकोड़े से प्रसिद्ध है और इसमें विभिन्न प्रकार भी है। जैसे कि प्याज के पकोड़े, मूंग दाल के पकोड़े, ब्रेड़ के पकोड़े आदि। भारत में इन सभी पकोड़ो को ज्यादातर नाश्ते या चाय के समय परोसें ज्याते है। तो आइए दोस्तों हम आजकी ये स्वादिष्ट रेसिपी 'पत्तागोभी के पकोड़े' बनाना शुरू करते हैं..




आवश्यक सामग्री :


  • पत्तागोभी कटी हुई 1 मध्यम
  • प्याज बारीक कटे हुए 2 बड़े
  • अदरक- लहसुन पेस्ट 2 चम्मच
  • हरी मीर्च बारीक कटी हुई 4
  • बेसन 2 कप
  • चावल का आटा 2 चम्मच
  • जीरा पाउडर 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  • अजवाइन १/२ चम्मच
  • हल्दी 1/2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • बारीक कटा हुआ धनिया 1 कप
  • आवश्यकता नुसार पानी
  • तेल तलने के लिए


बनाने की विधि :


1. गोभी को बारीक काट लें अन्यथा स्लाइस कर ले और अच्छे से धोकर पानी निचोडले।


2. अब गोभी को नमक और हल्दी डालकर हलका सा कुकर में उबाल लें। ज्यादा से ज्यादा 5 मिनिट तक उबालें।


3. उबले हुए गोभी को कुकर में से निकाल कर छान लें।


4. अब एक बर्तन में उबली हुई गोभी, बारीक कटा हुआ प्याज, बेसन, चावल का आटा, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, बारीक कटा हुआ धनिया, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से एक साथ मिला लें।


5. आवश्यकता नुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर ले।


6. अब गैस पर एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम होने के लिए मध्यम आंच पर रख दें। जब तेल गरम हो जाय तब तैयार घोल के छोटे छोटे आकार के पकोड़े गरम तेल में छोड़े।


7. पकोड़ो को हल्का सुनहरा होने तक मध्यम आंच पे तल लें।


8. एक थाली में सभी तैयार पकोड़ो को टिश्यू पेपर रख कर निकाल लें, ताकि पकोड़े का अतिरिक्त तेल निकल जाएगा।


9. इस प्रकार स्वादिष्ट और एकदम कुरकुरे पत्तागोभी के पकोड़े खाने के लिए तैयार है।


10. तैयार पत्तागोभी के पकोड़ो को टोमाटो सॉस के साथ या हरी चटनी के साथ परोसें।

तो दोस्तों, अगर आपको ये रेसिपी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करे और कमैंट्स करना ना भूले..।


                                         - सोनाली पाटील

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

How To Make Khaman Dhokla | खमण ढोकला कैसे बनाये | Swad Bhara Khana

How To Make Khaman Dhokla in Hindi | Khaman Dhokla Recipe | Swad Bhara Khana खमण ढ़ोकला रेसिपी  : नमस्ते दोस्तों.. आज मै आप सबके साथ खमण ढ़ोकले की रेसिपी शेयर करने वाली हु। खमण ढ़ोकले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आजाता है। यह एक पारंपरिक गुजराती डिश है। यह ढोकला खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इस खमण ढ़ोकले की रेसिपी को आप घरपर बहुत ही आसानी से और सिर्फ 20 मिनिट में बना सकते है। यह ढोकला रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। तो  चलिए देखते है, की इसे बनाने के लिए हमे किन किन चीजों की आवश्यकता होगी... आवश्यक सामग्री : बेसन 1 कप सूजी ( रवा ) 2 टेबलस्पून ईनो पावडर 1 टीस्पून निम्बू का रस 1 1/2 टीस्पून नमक 1 टीस्पून चीनी 1 टीस्पून दही 1/4 कप पानी 3/4 कप तेल 1 टीस्पून तड़के के लिए : हरी मिर्च 4 बारीक कटी हुई करी पत्ते 10-12 राई 1 टीस्पून जीरा 1 टीस्पून हींग 1 चुटकी भर चीनी 1 टीस्पून तेल 2 टीस्पून पानी 1/3 कप ...

Pav Bhaji Special Recipes | पाव भाजी रेसिपी | स्वाद भरा खाना

पाव भाजी | Pav Bhaji Recipe | pav bhaji kaise banate hai. भारतीय खान पान बड़ा ही स्वादिष्ट होता है, इसीलिए तो कई सारे व्यंजन लोगों को पसंद है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी, भारतीय खान पान को पसंद किया जा रहा है। भारतीय लागों का नाश्ते के बिना तो मानो जैसे दिन ही अधुरा है। वैसे तो नाश्ते में बहुत सारी डिशेस बनाई जाती है, मगर कुछ डिशेस बहुतही स्पेशल है, जैसे कि पाव भाजी..। तो  पावभाजी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आगया ना ? मुँह में पानी तो जरूर आएगा क्योंकि, पावभाजी इतनी स्वादिष्ट जो होती है। छोटो से बड़ो तक सबकी पसंदीदा होती है पावभाजी। यह एक स्ट्रीटफूड भी है, और ज्यादातर लोग इसे पार्टी में भी खासतौर पर बनाते है। यह एक मिश्र सब्जी का प्रकार है, जो लादी पाव के साथ परोसी जाती हैं। इसका स्वाद और सुगंध भी अलग होता है, तभी तो यह एक लोकप्रिय व्यंजन है। अब बाज़ार जैसी पावभाजी बड़ेही आसानीसे घरपर भी बनाई जा सकती हैं। इसिलए आज मैं आप सभी के साथ स्पेशल " पावभाजी " की रेसिपी शेयर करनेवाली हूँ। ताकि आप इसे एकदम कम समय में और बड़ेही असानी से घर पर ही बनाकर अपने बच्चों...

मसाला बाकरवडी बनाने का आसान तरीका| Masala Khasta Bhakarwadi | स्वाद भरा खाना

मसाला बाकरवडी बनाने का आसान तरीका|खस्ता बाकरवडी.. Hello friends... आज मैं आपके लिए बहुत ही स्वादिष्ट, खट्टी-मीठी और एकदम खस्ता रेसिपी लेकर आई हूँ, जिसका नाम है, "बाकरवड़ी"। यह एक अस्सल पारंपरिक महाराष्ट्रियन रेसिपी है। ये बडीही चटपटी, और मसालेदार मराठी स्नैक है। इसे तलकर भी बनाया जाता है और इसे बेक भी किया जा सकता है। सभी को बोहोत ही पसंद आनेवाली ये स्नैक की रेसिपी है। वैसे तो "बाकरवड़ी" दो प्रकार से बनती है, एक मसाले के साथ और दूसरी आलू के साथ। दोनो भी बढ़िया बनती है मगर आलू की बाकरवड़ी ज्यादा दिन टिक नही पाती। "बाकरवड़ी" को टी टाइम स्नैक के रूप में खा सकते है। वैसे तो इसे पार्टी में स्टार्टर के रूप में विशेष पसंद किया जाता है। तो दोस्तों आइए इस खास और एकदम खस्ता "बाकरवड़ी" रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं, जो कि हम मसाला भरकर बनानेवाले है... आवश्यक सामग्री : • मैदा 1 कप • बेसन 1 कप • अजवाइन 1/2 टीस्पून • हल्दी 1/2 टीस्पून • तेल मोयन के लिए 1/2 कप • नमक 1/2 टीस्पून • रिफाइन्ड तेल तलने के लिए मसाला बनाने की सामग्री : • कसा नारियल भुना हुआ 2 टीस्पून • तिल ...